Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का जलवा बरकरार

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 21.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 959.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अब यह ऐतिहासिक 1000 करोड़ क्लब से महज 41 करोड़ रुपये दूर है।

04 Apr 2026

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का जलवा बरकरार

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर अपनी आंधी बरकरार रखे हुए है। रिलीज के 16वें दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 1000 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंचने का संकेत दे दिया है। फिल्म की लगातार सफलता ने इसे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े रिकॉर्ड्स की ओर तेजी से बढ़ा दिया है।

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 21.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 959.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अब यह ऐतिहासिक 1000 करोड़ क्लब से महज 41 करोड़ रुपये दूर है। ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि तीसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे यह आंकड़ा आसानी से पार हो सकता है।

फिल्म ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। तीसरे शुक्रवार को 21.55 करोड़ की कमाई के साथ यह बाहुबली 2: द कन्क्लूजन और पुष्पा 2: द रूल को पीछे छोड़ते हुए इस दिन की दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। हालांकि यह अपने प्रीक्वल 'धुरंधर' के रिकॉर्ड से थोड़ा पीछे रही, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज लगातार बना हुआ है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2025 की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' का सीक्वल है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 'धुरंधर 2' की यह सफलता न केवल निर्माताओं के लिए, बल्कि पूरे हिंदी सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का जलवा बरकरार
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 21.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 959.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News